Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आठवीं का रिजल्ट न आने से विद्यार्थियों की ब्रिज कोर्स में रूचि नहीं, गिनती के बच्‍चे ही आ रहे

46

इंदौर। नए शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं में ब्रिज कोर्स से पढ़ाई कराने के लिए विशेष पुस्तकें भी स्कूलों तक पहुंचा दी गई है। लेकिन अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थी पहुंच ही नहीं रहे है।

दरअसल, कक्षा आठवीं की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को 9वीं की कक्षा में शामिल होना है। इस दौरान पुराने कोर्स को अपडेट करने के लिए ब्रिज कोर्स शुरू किया गया है। लेकिन आठवीं का परीक्षा परिणाम नहीं आने के चलते अधिकांश स्कूलों में गिनती के विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंच रहे है।

स्कूलों में पहुंच चुका है पाठ्यक्रम

जानकारी के अनुसार ब्रिज कोर्स के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अलग पाठ्यक्रम तैयार किया जाता है। जिसमें आठवीं पढ़े हुए कोर्स का समावेश होता है। ताकि जो विद्यार्थी आठवीं में कमजोर रहे है, उन्हें दोबारा 30 अप्रैल तक तैयारी करवाई जा सके। अफसरों ने बताया कि पांच अप्रैल तक सभी स्कूलों में 9वीं कक्षा के लिए ब्रिज कोर्स का पाठ्यक्रम पहुंच चुका है। 30 अप्रैल तक इसी पाठ्यक्रम को बढ़ाया जा सकेगा। 15 जून के बाद नौवीं कक्षा का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ

एक प्राचार्य ने बताया कि ब्रिज कोर्स का पाठ्यक्रम तो आ चुका है, लेकिन आठवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी नौवीं कक्षा में नहीं आ रहे है। जिसके चलते चंद विद्यार्थियों को ही पढ़ाया जा रहा है। बता दे कि अब तक आठवीं परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते अधिकांश विद्यार्थी अगली कक्षा के लिए नहीं आ रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि सभी हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में ब्रिज कोर्स से पढ़ाई करवाने के लिए कहा है।

परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ

एक प्राचार्य ने बताया कि ब्रिज कोर्स का पाठ्यक्रम तो आ चुका है, लेकिन आठवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी नौवीं कक्षा में नहीं आ रहे है। जिसके चलते चंद विद्यार्थियों को ही पढ़ाया जा रहा है। बता दे कि अब तक आठवीं परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते अधिकांश विद्यार्थी अगली कक्षा के लिए नहीं आ रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि सभी हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में ब्रिज कोर्स से पढ़ाई करवाने के लिए कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.