Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...

पंचायत सचिव का वाट्सएप हैक, अपलोड किए अश्लील फोटो

44
भोपाल। जिले की ग्राम पंचायत ओंकारा सेवनिया के सचिव का वाट्सएप हैक कर एक समूह में अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी सचिव को परिचितों के माध्यम से लगी तो उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

ग्राम पंचायत ओंकारा सेवनिया के सचिव अंतर सिंह ने गुरुवार को थाने में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके वाट्सएप का हैक कर लिया गया। इतना ही नहीं, उनके द्वारा बनाए गए एक वाट्सएप समूह में अश्लील फोटो भी अपलोड किए गए हैं। इस बारे में उनको परिचितों ने जानकारी दी, तब उनको यह पता चला। उन्होंने वाट्सएप देखा तो वह बंद हो गया था, उन्होंने दोबारा से चालू किया।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा न तो किसी प्रकार का कोई अज्ञात एप इंस्टॉल किया गया और न ही उनके द्वारा किसी अज्ञात को कोई ओटीपी दिया गया। इसके बाद भी उनके वाट्सएप खाता को हैक कर लिया गया। फरियादी सचिव का कहना है कि उनकी छवि खराब करने की नीयत से यह कार्य किया गया है। मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह से भी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वाट्सएप पर अश्लील फोटो किसने अपलोड किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.