Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में पानी की समस्या होगी खत्म! सीएम साय का बड़ा ऐलान, 31 मई तक तैयार होंगी 10 लाख जल संरचनाए... रिश्तों में सेंध! सूरजपुर में हुई ऐसी चोरी कि पिता को ही बुलानी पड़ी पुलिस, बेटे की करतूत जान आप भी र... CGPSC Prelims Exam Rules: सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के नए नियम जारी, सख्त ड्रेस कोड और रिपोर्टिंग... सावधान! कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं चल रहा 'म्यूल अकाउंट'? महासमुंद के ग्रामीण के खाते में आए करोड़ो... Manendragarh Civil Hospital News: मनेन्द्रगढ़ शासकीय सिविल अस्पताल के दावों की खुली पोल, बुनियादी सु... Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह...

दतिया में ग्वालियर – झांसी हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

26

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में ग्वालियर झांसी हाईवे पर बुधवार की रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, आपको बता दें कि इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार चल रहा है, सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक है दीपक झांसी उत्तर प्रदेश के सिमराहा गांव का रहने वाला था और बाउंसर था।

झांसी निवासी अपने साथी करण राजपूत के साथ शाम को घर से निकला था दोनों युवक घर से बिना बताए निकले थे। पुलिस के अनुसार ग्वालियर लौटते समय हादसा हाईवे पर स्थित देव कुशवाहा ढाबा के पास हुआ है, सूचना के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए यहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है जिसको इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है मृतक युवक दीपक की शादी 2 साल पहले ही हुई थी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.