Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सेना ने पकड़ा घुसपैठिया, कठुआ में भी चल रहा सर्च ऑपरेशन

56

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के केरी सेक्टर में एलओसी के पास सेना ने एक घुसपैठिए को पकड़ा है. वो पीओके का रहने वाला है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच और पूछताछ में घुसपैठिए ने बताया कि उसका नाम मोहम्मद याकूब है. वो सुहाना कोटली का रहने वाला है. उधर, जम्मू रीजन के कठुआ जिले में भी आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है.

जम्मू रीजन में कठुआ जिले के जंगली इलाके में आतंकी गतिविधि के इनपुट पर सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. यह ऑपरेशन रविवार शाम को हीरानगर सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया था, जो कि तीसरे दिन भी जारी है. सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को फायरिंग भी हुई.

हेलीकॉप्टर से इलाके पर नजर रख रही सेना

इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि ये फायरिंग संदिग्ध गतिविधि देखने पर सेना की ओर से की गई थी. बताया जा रहा है कि आतंकियों का पता लगाने के लिए सेना हेलीकॉप्टर से भी इलाके पर नजर रख रही है. ये ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 5 किलोमीटर दूर सान्याल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया.

आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़

जब पुलिसकर्मी क्षेत्र में दाखिल हुए तो आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हुई, जो आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली. आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की मदद के लिए अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है. माना जा रहा है कि आतंकियों ने शनिवार को या फिर किसी नाले के रास्ते या सुरंग के जरिए घुसपैठ की थी.

आतंकियों के दो ग्रुप ने की घुसपैठ?

कठुआ में चल रहे इस ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों से दोबारा आमना-सामना तो नहीं हुआ लेकिन सोमवार को एम-4 कार्बाइन की चार मैगजीन, दो ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, खाने के कई पैकेट, स्लीपिंग बैग, ट्रैकसूट और पॉलीथीन बैग मिले. बताया जा रहा है कि कम से कम पांच आतंकियों के दो ग्रुप ने शनिवार को घुसपैठ की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.