Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में 24 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित

32

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में तेज बारिश का दौर रात से जारी है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में 24 घंटे के अंदर 100 मिली से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां बारिश का सिलसिला जारी है। ग्वालियर जिले में तेज बारिश की वजह से कलेक्टर रुचिका चौहान ने 18 सितंबर को आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।

पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल बच्चों के लिए होगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका अपने कर्तव्यों पर उपस्थित रहेंगे।

ये सिस्टम कराएंगे बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ तीव्र निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए मंगलवार को छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंच गया है। मानसून ट्रफ इस समय देहरादून, उरई, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ व झारखंड पर स्थित तीव्र कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र व गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

इसके अलावा उत्तरी हरियाणा में भी चक्रवातीय घेरा सक्रिय है। यह तीव्र कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो जाएगा। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान शहर में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट है। बारिश का क्रम 19 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

6 से ज्यादा गांव खाली करवा लिए गए

डबरा में भारी बारिश की आशंका के चलते डबरा विकासखंड के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक गांवों को प्रशासन ने खाली करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सहित अन्य अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को राहत शिविर में पहुंचने की बात कह रहे हैं।

मंगलवार को एसडीएम दिव्यांशु चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी आधा दर्जन से अधिक गांव में पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामीणों से तुरंत गांव खाली करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने किशोली गांव में ग्रामीणों से कहा कि वह एक घंटे के अंतराल में ही अपना घर छोड़ दें और राहत शिविर जो बनाए गए हैं वहां पर चले जाएं।

किशोली गांव में उप स्वास्थ्य पर एसडीएम ने सभी ग्रामीण को रुकने की बात कही है। डबरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले किशोली.सेकरा, खेड़ी रायमल, गोबरा, नुनहरी, मसूदपुर आदि गांवों को खाली कराया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.