Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पटना: नदी में कूदी लड़की, बचाने कूदा युवक, डूबते हुए पकड़ा… फिर तेज बहाव में हो गई लापता

87

बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक इलाके में एक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी. उसे डूबता देख वहां मौजूद युवक भी नदी में कूद गया. उसने लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का तेज बहाव उसे बहा ले गया. एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक लड़की को नदी में तलाशती रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला सका.

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने परिवारिक कलह के कारण सुसाइड के इरादे से नदी में डूबी है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोर नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. घटना सोमवार की है. पुलिस का कहना है कि देर शाम अंधेरा होने के कारण लड़की को खोजने का ऑपरेशन रोकना पड़ा है. मंगलवार को फिर से लड़की को तलाशा जाएगा.

पुनपुन नदी में कूदी लड़की

पुलिस की सूचना के अनुसार, थाना गौरीचक इलाके के पुनपुन पुल के पास सोमवार को दोपहर करीब एक बजे 17 साल की लड़की ने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी. वह पानी में डूबने लगी. लड़की के नदी में छलांग लगाने की खबर आसपास इलाके में सनसनी की तरह फैल गई. इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने लड़की को डूबते देख उसे बचाने कम लिए नदी में कूद पड़ा. इस दौरान युवक ने डूब रही लड़की को पकड़ा लेकिन तेज पानी की धारा के कारण वह उससे छिटक गई.

नदी के तेज बहाव में लापता हुई

युवक लड़की को बचाने के लिए पूरी कोशिश करता रहा लेकिन सफल नहीं हो सका. लड़की नदी के तेज बहाव और ज्यादा पानी होने के कारण लापता हो गयी. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि लड़की ने पारिवारिक विवाद के कारण इस घातक कदम को उठाया. लड़की की पहचान जमालपुर की रहने वाली 17 साल की इंदू कुमारी के रूप में हुई है. नदी में डूबे जाने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. सोमवार को लड़की को खोजने का काफी प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.