Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के लिए मापदंड पूरे नहीं करने पर 18 प्राध्यापक बाहर

31

 भोपाल। प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस और स्वशासी महाविद्यालयों में प्राचार्य नियुक्ति की प्रक्रिया में ऐसे प्रोफेसरों ने भी आवेदन कर दिए जो तय मापदंड पूरे नहीं कर रहे थे। इस कारण उच्च शिक्षा विभाग ने अब नई सूची जारी की है। पुरानी सूची में शामिल 18 प्रोफेसरों के नाम हटा दिए गए हैं।

अब 195 प्राध्यापकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के अलावा स्वशासी महाविद्यालयों में भी प्राचार्यों की नियुक्ति किया जाना है। नियुक्ति के लिए पांच अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद 10 सितंबर को साक्षात्कार के लिए 213 शिक्षकों की सूची जारी की गई थी।

जब सभी तरह के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया तो ऐसे प्राध्यापकों के नाम हटा दिए गए, जो निर्धारित मापदंड पूरे नहीं करते थे। विभाग ने स्क्रूटनी के बाद 195 प्राध्यापकों की सूची जारी की है, जो साक्षात्कार के लिए तय मापदंड के अनुसार पाए गए हैं। साक्षात्कार की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अब 20 से 25 सितंबर तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। संबंधित आवेदकों को तय तारीख पर उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त कार्यालय, सतपुड़ा भवन में उपस्थित होना होगा।

कई कालेजों के प्रभारी प्राचार्य भी होंगे शामिल

राजधानी के कई महाविद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य भी शामिल होंगे। इसमें गीतांजलि कालेज की प्राचार्य जयश्री मिश्रा, हमीदिया कालेज की प्राचार्य पुष्पलता चौकसे और नूतन कालेज के प्राचार्य सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी सहित अन्य प्रभारी प्राचार्यों और प्राध्यापकों के नाम शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.