Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ATM Theft in Deoghar: फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; शहर के बॉर्ड... Gumla Simdega Bandh Update: केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के आह्वान पर दुकानें बंद, एनएच-143 पर ... Ranchi Police Headquarters: नक्सलियों से लूटे हथियारों का बनेगा डेटाबेस, आत्मसमर्पित नक्सलियों के मा... Shivraj Singh Chouhan Ranchi Visit: केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की होगी समीक्षा, अधिकारियों को दिए... OBC Reservation Jharkhand: 27% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, रांची और खूंटी में सुरक्षा के कड़े इ... India vs West Indies Ranchi T20: पहले दिन बिके 8 हजार से अधिक टिकट, टिकट काउंटर पर हंगामे और गड़बड़ी... Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग...

उद्घाटन से पहले बदला वंदे मेट्रो का नाम, अब ये होगी नई पहचान

141

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम उद्घाटन से ठीक पहले बदल गया है. अब इस ट्रेन का नया नाम नमो भारत रैपिड रेल होगा. देश में पहली बार गुजरात के भुज से अहमदाबाद के बीच चलने वाली इस ट्रेन का 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. इससे पहले इसी प्रकार आरआरटीएस ट्रेन का नाम रैपिडएक्स से बदलकर नमो भारत रैपिड रेल किया गया था. यह ट्रेन मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली है. पिछले दिनों गाजियाबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका भी उद्घाटन किया था.

केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय ने वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जब अहमदाबाद और भुज के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आएंगे, उस समय इस ट्रेन को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा. अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी इस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस मौके पर वह कई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. खासतौर पर नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन को गुजरात वासियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है.

वंदे भारत ट्रेनों की तर्ज बनी है यह ट्रेन

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक नमो भारत रैपिड रेल का निर्माण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर किया गया है. हालांकि यह ट्रेने देश के कई हिस्सों में छोटी दूरी के लिए चलेंगी. फिलहाल इस तरह की प्रस्तावित ट्रेनों में से पहली ट्रेन का शुभारंभ गुजरात में अहमदाबाद से भुज के बीच किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक छोटी दूरी की इन ट्रेनों का संचालन ईएमयू की तरह से ही होगा. इन दोनों तरह की ट्रेनों में अंतर यह होगा नमो भारत रैपिड रेल में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी और इनकी स्पीड भी काफी ज्यादा होंगी.

ईएमयू की तरह दो शहरों को कनेक्ट करेगी

जबकि ईएमयू ट्रेनों की स्पीड कम होने के साथ ही उनमें बेसिक सुविधाएं ही होती है. यह ट्रेन दो शहरों के बीच कनेक्टिविटी देने का काम करती है. इससे लोगों का एक शहर में रहकर दूसरे शहर में नौकरी करना आसान हो पाता है. अब नमो भारत रैपिड रेल चलने से लोगों को इन ट्रेनों में यात्रा के दौरार आराम तो मिलेगा ही समय भी बचेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.