Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ludhiana कोर्ट कांप्लेक्स में अचानक मची अफरा-तफरी, पढ़ें पूरा मामला

18

लुधियाना: लुधियाना में आज कोर्ट कांप्लेक्स में अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट कांप्लेक्स में लिफ्ट के निकट एक व्यक्ति का पर्स चोरी कर भाग रहे एक जेब कतरे को पीड़ित ने लोगों की मदद से काबू कर इलाका पुलिस के हवाले किया है। आरोपी की पहचान सुरिन्द्र सिंह निवासी बरेटा रोड़, शिमलापुरी के रुप में हुई है।

शिकायतकर्ता बूटा सिंह निवासी किला मौहल्ला ने बताया कि वह अपने बेटे की जमानत करवाने के सिलसिले में वकील से मिलने कोर्ट कांप्लेक्स गया था। जब वह लिफ्ट के जरिए 5वीं मंजिल पर जाने लगा तो भीड़ का फायदा उठा कर आरोपी ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। उसे पता चला तो लोगों की मदद से उसने आरोपी को धर दबोचा ओर कोर्ट कांप्लेक्स की पुलिस के हवाले कर दिया। कोर्ट कांप्लेक्स के चौंकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुरिन्दर पर जेब तराशने के अन्य थाने में भी 3-4 केस दर्ज है।

आरोपी सुरिन्दर 20-25 दिन बाद कचहरी परिसर में भीड़ भाड़ का फायदा उठा कर लोगों की जेबे तराश कर वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस को जेबकतरे सुरिन्द्र से 9620 रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसे अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है। रिमांड दौरान पता चलेगा कि आरोपी ने कचहरी परिसर में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.