Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...

रतुआ रतनपुर पंचायत में सविता जाट बनीं नई सरपंच, 16 वोटों से जीतीं

57

 भोपाल। बैरसिया तहसील की ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में सरपंच पद के उपचुनाव में सविता जाट ने जीत दर्ज की है। रविवार को हुई वोटों की गिनती में सविता ने 16 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी उधम सिंह को हराया। सविता जाट, पूर्व सरपंच जय सिंह जाट की पत्नी हैं, जिनकी बीमारी के कारण हाल ही में मृत्यु हो गई थी। जय सिंह जाट के निधन के बाद पंचायत में सरपंच पद के लिए यह उपचुनाव कराया गया।

11 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया था, जिसमें सविता जाट को 780 और उधम सिंह को 764 वोट मिले। इस तरह सविता 16 वोट से विजयी रहीं। 18 वोट नोटा यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ के पक्ष में डाले गए।

हुई थी पेपरलेस वोटिंग

इस उपचुनाव की एक और महत्वपूर्ण बात यह थी कि रतुआ रतनपुर पंचायत के तीन में से एक बूथ पर पहली बार पेपरलेस वोटिंग की गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बूथ को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना, जिससे चुनाव प्रक्रिया को पेपरलेस और एररलेस बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया गया।
रिटर्निंग अधिकारी और बैरसिया तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि इस पेपरलेस वोटिंग के लिए बूथ पर सभी जरूरी संसाधन, जैसे टीवी स्क्रीन और ई-सिग्नेचर की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इससे मतदाता की पहचान और कितने लोगों ने वोट डाला, यह जानकारी अब तकनीक के माध्यम से एक क्लिक पर प्राप्त की जा सकती है। पहले पोलिंग पार्टियों को अपनी रिपोर्ट मैन्युअली देनी होती थी, लेकिन इस नई प्रणाली से यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.