Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्वालियर चंबल में चलेगा तेज वर्षा का दौर 16 से होगी शुरूआत

38

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में बने तीव्र कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले दिनों शहर में वर्षा के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए। 98 साल बाद शहर में ऐसी वर्षा का दौर देखा गया। सीजन की कुल वर्षा भी 1045 मिमी हो चुकी है। इससे कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गई। आने वाले सप्ताह में फिर से ऐसी ही तीव्र वर्षा का दौर चलेगा, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में फिर एक तीव्र कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होकर शहर के नजदीक से गुजरेगा।

ये कम दबाव का क्षेत्र झांसी-गुना होते हुए आगे बढ़ जाएगा। ऐसे में इस दौरान फिर से तेज वर्षा का क्रम शुरू हो जाएगा। इसकी शुरूआत आगाी 16 सितंबर से होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में शहर का मौसम फिर से खुशनुमा हो जाएगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • 15 सितंबर: आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। स्थानीय प्रभाव से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
  • 16 सितंबर: तीव्र कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बादलों की मौजूदगी रहेगी। तेज वर्षा की संभावना है।
  • 17 सितंबर: कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव कम होने से हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
  • 18 सितंबर: कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव समाप्त होगा। हालांकि आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी।
  • 19 सितंबर: सिस्टम का प्रभाव खत्म होने के बाद आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
  • 20 सितंबर: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। रात के तापमान में गिरावट होगी।
  • 21 सितंबर: आसमान साफ रहेगा। धूप खिलने से तापमान 32 से 33 डिसे के आसपास रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.