Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एएमयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के बजाय क्षेत्रीय लॉबियों का दबदबा, अध्यक्ष पद के लिए ... दिल्ली में राजनीतिक प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, कैट ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उठाए गंभीर सवाल फरीदाबाद में आरटीए विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वाले 16 प्रदूषण जांच केंद्रों के ला... पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा सिर गोद में लेकर काली मंदिर... जंतर-मंतर पर 33 साल बाद प्रदर्शनों पर लगी रोक, अब रामलीला मैदान और बुराड़ी में होंगे धरने-प्रदर्शन अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रचंड जीत, अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर हुआ कब... वित्तीय संस्थानों पर मंडराया AI आधारित साइबर हमलों का खतरा, I4C और CERT-In ने जारी की सख्त एडवाइजरी दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना को माना जाता ह... धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, दिल्ली में सोना 1.46 लाख के पार दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 450 के पार - गंभीर श्रेणी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, चालक वाहन समेत फरार

45

भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना इलाके में रविवार तड़के चार बजे हिट एंड रन का मामला सामने आया है। हादसा लिली टाकीज के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने जिंसी के रहने वाले 27 वर्षीय फरीद कुरैशी और उसके दोस्त को टक्कर मार दी। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और दोनों को 20 मीटर तक घसीटता ले गया।

इस हादसे में फरीद की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल है। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपित कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय दोनों युवक चाय पीकर वापस आ रहे थे।

ऐसे हुआ हादसा

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक फरीद कुरैशी हम्माली करता था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वह अपने दोस्त शमीम और सोहेल के साथ चाय पीने निकला था। काजी कैंप से तीनों दोस्त चाय पीकर वापस आ रहे थे। रास्ते में लिली टाकीज के पास फरीद को लघुशंका लगी तो गाड़ी रुकवाई और दोस्त सोहेल के साथ सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उन्हें टक्कर मार दी।

घसीटती ले गई कार

कार की टक्कर से दोनों दोस्त कार के बंपर में फंस गए। कार फरीद को 20 मीटर तक घसीटते ले गई। इसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित चालक तेजी से कार चलाकर फरार हो गया। घटनाके फरीद के दोस्त ने मोहल्ले में फोन कर लोगों को बुलाया और दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां फरीद को मृत घोषित कर दिया और दोस्त का इलाज कराया जा रहा है।
इधर, जहांगीराबाद पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और घटना के बारे में लोगों से जानकारी जुटाकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.