Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

कंप्यूटर पर कर लेता था ‘कब्जा’, मुंबई से अमेरिका में ठगी, 4 करोड़ की रकम को क्रिप्टो में बदला; ठग विष्णु राठी की कहानी

38

सीबीआई की टीम ने मुंबई से एक ऐसे जालसाज को अरेस्ट किया है, जो यहां बैठकर अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करता था. अमेरिकन खुफिया एजेंसी एफबीआई के इनपुट पर सीबीआई ने यह कार्रवाई दो साल पहले एक अमेरिकन नागरिक से हुई करीब साढ़े 4 लाख डॉलर की ठगी के मामले में की है. इस आरोपी की पहचान विष्णु राठी के रूप में हुई है. उसी समय से एफबीआई इस जालसाज को ट्रैक कर रही थी. सही लोकेशन और इनपुट मिलने पर एफबीआई ने भारत में सीबीआई को सांझा किया और अब उसी इनपुट के आधार पर सीबीआई ने आरोपी को अरेस्ट किया है.

सीबीआई की पूछताछ में इस जालसाज ने इसी तरह की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है. आरोपी ने बताया कि वह करीब पांच साल से इसी तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है. आरोपी ने सीबीआई को बताया कि जून 2022 में उसने अमेरिकन नागरिक के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लेकर हैक कर लिया था. इसके बाद तकनीकी मदद की आड़ में आरोपी ने अमेरिकी नागरिक से करीब 4 लाख 55 हजार डॉलर अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करा लिए थे.

मुंबई से ऑपरेट कर रहा था आरोपी

इस संबंध में पीड़ित ने अमेरिका की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. चूंकि मामला इंटरनेशनल था, इसलिए वहां की पुलिस ने केस एफबीआई को ट्रांसफर कर दिया था. एफबीआई ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने मुंबई में बैठकर इस वारदात को अंजाम दिया है और इस समय भी वह मुंबई से ऑपरेट कर रहा है. इसके बाद एफबीआई ने सीबीआई को इस जालसाज के बारे में इनपुट दिया. वहीं, सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को अरेस्ट किया है.

करोड़ों का माल बरामद

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया यह कोई इकलौता मामला नहीं है. इसके अलावा भी आरोपी ने दर्जन भर वारदातों को अंजाम दिया है. सीबीआई ने आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से 100 ग्राम की 57 सोने की छड़ें, 16 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, क्रिप्टोकरेंसी के लिए इस्तेमाल किया गया लैपटॉप, लॉकर विवरण और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.