Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वित्तीय संस्थानों पर मंडराया AI आधारित साइबर हमलों का खतरा, I4C और CERT-In ने जारी की सख्त एडवाइजरी दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना को माना जाता ह... धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, दिल्ली में सोना 1.46 लाख के पार दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 450 के पार - गंभीर श्रेणी... हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और...

पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, फिर पुलिस को किया फोन- मैंने उसे मार डाला; क्या थी मर्डर की वजह?

73

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पत्नी की हथौड़े से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी युवक शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था.इसको लेकर लगातार दोनों में विवाद होता था. वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने ही पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी नकुल गुप्ता की शादी 2016 में बांसगांव क्षेत्र की सोनी से हुई थी. शादी के बाद से ही पत्नी के चरित्र पर वह संदेह कर रहा था. लोग बताते हैं कि उसे शायद कहीं से पत्नी के चरित्र को लेकर कोई गलत बात सुनने को मिली थी. उसकी पत्नी काफी खूबसूरत थी. इस नाते उसे यह शक रहता था कि पत्नी का कहीं ना कहीं अवैध संबंध है. वह फोन पर जब भी बात करती थी तो पति को संदेह होने लगता था. इसको लेकर आए दिन तकरार होता था.

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

इसी बीच पति विदेश कमाने चला गया, क्योंकि शादी के पहले भी वह वहीं रहकर नौकरी करता था. लोगों बताया कि वह जब भी वह फोन करता था तो पत्नी का फोन व्यस्त मिलता था. ऐसे में पत्नी के अवैध संबंध को लेकर उसका शक गहराने लगा. करीब डेढ़ साल पहले वह घर वापस आ गया और फिर वापस नहीं गया. घर पर रहकर हर दिन पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद करता रहता था. आज सुबह भी पत्नी ने किसी को फोन मिलाया और बात करने लगी.

पति बाहर से आया और पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो आग बबूला हो गया. दोनों में विवाद होने लगा. उस समय उसकी पांच वर्ष की बेटी दरवाजे के बाहर खेल रही थी. विवाद इतना बड़ा दोनों में मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच पास में पड़े हथौड़े को देखकर नकुल ने उसे उठा लिया और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करके उसे सदा के लिए मौत की नींद सुला दिया.

पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा

पत्नी की हत्या करने के बाद वह शव के पास बैठा रहा और फोन करके पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हथौड़े को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना जैसे ही मृतका के मायके बांसगांव थाना क्षेत्र के तिघरा रुद्रमन गांव पहुंची, वहां पर कोहराम मच गया. मायके के लोग तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए.

मृतका सोनी की मां कुसमावती ने बताया कि मेरा दामाद कसाई था. मेरी बेटी को पहले भी कई बार बुरी तरह से पीटा था. हम लोगों को जब भी जानकारी होती थी तो हम लोग समझाते थे. कई बार पंचायत भी करवाई, लेकिन वह कसाई मेरी बेटी की जान लेकर ही माना. मैं नातिन को अपने पास ही रखूंगी. कसाई दामाद के पास रहने से उसकी जान को भी खतरा है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस संबंध में एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर पति का उससे विवाद की बात सामने आ रही है. उसी के तहत ही उसने घटना को अंजाम दिया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथौड़े को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. आंखों की कार्रवाई साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.