Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्यारसपुर के तीन मंदिरों में चोरी, चांदी के मुकुट चुराकर ले गए बदमाश, पुजारी की गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर की वारदात

39

विदिशा। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्यारसपुर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तीन प्राचीन मंदिरों में चोरी की वारदात हुई है। यहां के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोला और भगवान का चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि चोरों ने उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर मंदिर की चाबी ली और लड्डू गोपाल का मुकुट चुरा कर भाग गए।

इन मंदिरों के ताले भी टूटे

मानसरोवर घाट पर प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर है, जहां भगवान माता जानकी और लक्ष्मण जी के साथ विराजमान है साथ में लड्डू गोपाल विराजमान हैं। सामने हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा है, उनके सिर पर भी चांदी का मुकुट था, वह भी चोर ले गए। इसके अलावा पहाड़ी पर विराजमान मां बिजासन देवी मैया के गर्भगृह की ताले भी टूटे मिले है।
बांके बिहारी मंदिर के पुजारी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया है कि उन्होंने तीन चोरों को देखा है। मंदिरों पर ग्रामीण लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए हैं । ग्रामीणों का कहना है कि ग्यारसपुर में पहली बार इस प्रकार की घटना देखने में आई है, जहां पर एक साथ इतने मंदिरों में चोरी हो गई। चुराए गए चांदी के मुकुटों की कीमत लाखों में हो सकती है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी मंदिरों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि तीन मंदिरों में चोरी की सूचना मिली है। डॉग स्क्वाड, एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.