Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

मध्य प्रदेश में आज भाजपा मना रही किसान सदस्यता दिवस, सैलाना विधानसभा पर जीत का टारगेट

38

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्ता अभियान लगातार जारी है। इस बीच, पार्टी रविवार को किसान सदस्यता दिवस मना रही है। फोकस मालवा की सैलाना विधानसभा सीट है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के तहत शनिवार को सैलाना, रतलाम, झाबुआ और धार में कार्यकर्ताओं की बैठक और सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘सदस्यता की ताकत ही चुनावों में जीत की राह को आसान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को देश के एक करोड़ युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए युवा, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।’

‘संगठन शक्ति, बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के साथ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में लहार विधानसभा और छिंदवाड़ा लोकसभा का चुनाव जीते हैं। अब सैलाना विधानसभा जीतना है। सैलाना को जीतने के लिए कार्यकर्ता इस विधानसभा के निर्धारित 64 हजार के लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।’

29 लाख से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बन चुके

  • विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत शनिवार सुबह तक 29 लाख लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने स्टीकर चिपकाएं एवं पार्टी की सदस्यता दिलाई।
  • उन्होंने ने कहा कि संगठन पर्व के तहत पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। हमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्यों के लक्ष्य को पार कर रिकार्ड कायम करना है।
  • रविवार को पूरे प्रदेश में किसान सदस्यता दिवस मनाया जाएगा और बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सदस्य बनाया जाएगा।
  • मुस्लिमों ने भी योजनाओं का उतना ही लाभ लिया जितना अन्य ने

    शर्मा ने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, कोआपरेटिव कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के हर बूथ पर सदस्य बनाएंगे। भाजपा में प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.