Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर स्कूल टाइम का दोस्त तीन साल से कर रहा था ज्यादती

23

भोपाल। राजधानी में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। दोनों ही दूसरे शहर के रहने वाले हैं। पीड़िता एक निजी कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि आरोपित इग्नू से पढ़ाई कर रहा है। भोपाल में रहने के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और आरोपित युवक तीन साल से छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था।

जब छात्रा ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। जिसके बाद छात्रा ने महिला पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार छात्रा एक निजी कॉलेज में बीएचएमएस फाइनल ईयर की छात्रा है। उसका तीन वर्ष पहले स्कूल के दौरान सहपाठी रहे अपने दोस्त प्रफुल्ल मीना से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। युवक नर्मदापुरम का रहने वाला है और वर्तमान में वह पटेल नगर में किराये से कमरे में रहकर इग्नू से पढ़ाई कर रहा है।
तीन वर्ष पहले उसने युवती से शादी करने का वादा उसके साथ एक होटल में पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। बाद में भी वह छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था। हाल ही में जब छात्रा ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया। बार-बार कहने के बाद भी जब वह नहीं माना तो छात्रा ने महिला थाने में गुहार लगाई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.