Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balodabazar News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा जब्त Durga Navnirman Samiti Durg: नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा पंडाल में मचा बवाल, पुलिस के पहुंचने से पह... Dhamtari News Update: हाईकोर्ट के आदेश के 6 साल बाद भी पुनर्वास का इंतजार, गंगरेल जल सत्याग्रह पर बन... Kankey Robbery Case: 41 लाख नकद और गहनों की डकैती का खुलासा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी Civil Surgeon Bokaro Meeting: कंपनी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वार्ता बेनतीजा, दो दिन का अल्ट... Jharkhand 108 Ambulance Strike: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी ... Jharkhand Puja News: अल्बर्ट एक्का चौक पर बना भव्य द्वारका धाम पंडाल, बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर समे... Inspire Award Manak 2026: इंस्पायर अवार्ड में झारखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पूरव जैन ने जीता सिल्वर म... School Dropout Survey Jharkhand: 3 से 18 साल के बच्चों का होगा सर्वे, 10 नवंबर 2026 से शुरू होगा अभि... Dhanbad Durga Puja 2026: हीरापुर के झारखंड मैदान में सजेगा भव्य शीश महल, अंडमान-निकोबार की संस्कृति ...

बेटे का गला दबाया, बेटी को दिया जहर और खुद फंदे पर झूल गई मां… दो की मौत, एक गंभीर

97

सागर। शहर के गढ़ाकोटा कस्बे में रामबाग वार्ड में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने 8 वर्षीय बेटे का गला घोंट दिया और डेढ़ वर्षीय बेटी को जहर देकर खुद फांसी लगा ली। स्वजन ने जब यह देखा तो तीनों को आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला और उसके बेटे की मृत्यु हो गई। वहीं डेढ़ वर्षीय बच्ची अभी गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मां और बेटे का एक साथ ही पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र ने मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा के रामबाग वार्ड में रहने वाली रीना पति देवी पटेल ने बीती रात अपने 8 साल के बेटे पुत्र नीरज पटेल का गला घोंट दिया और डेढ़ साल की बेटी परी पटेल को जहर देकर खुद भी फांसी लगा ली। सूचना लगते ही तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां महिला और उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बच्ची को गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मायका पक्ष ने लगाए आरोप

मृतका के भाई राहुल ने हत्या की आशंका जताई है और मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच करने की मांग की है। वहीं गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि सूचना लगते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर कारवाई शुरू कर दी थी। घटनास्थल की एफएसएल जांच कराई गई है। पुलिस को मृतका के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग कायम करने के बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.