Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

सतना में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल

49

सतना : मध्य प्रदेश में एक बार फिर दल बदल का दौरा शुरू हो गया है। जहां सतना नगर निगम के दो पार्षदों ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि जो लोग सियासी हलचल मचाने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज जवाब मिल गया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन की है। जो लोग सतना में सियासी हलचल मचाने का प्रयास कर रहे थे, उनको आज जवाब मिल गया है। ये तो अभी शुरुआत है आने वाले समय में यह सिलसिला जारी रहेगा।

आपको बता दें कि 9 सितंबर 2024 को कांग्रेसी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह मिथलेश और शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मकसूद अहमद के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन के खिलाफ अविश्वास पत्र सौंपा था। इस मामले में कलेक्टर ने अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले पार्षदों को नोटिस जारी किया था। इसी मामले को लेकर समीकरण बदले और दोनों पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.