Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...

इंदौर में फिर चला निगम का पीला पंजा, झांकी मार्ग में आने वाले जर्जर भवन को गिराया

47

इंदौर: इंदौर में जर्जर हो चुके खतरनाक भवनों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत नगर निगम के रिमूवल अमले ने आज शीतला माता इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य बाजार में बने एक जर्जर मकान को निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा और कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नगर निगम का यह अभियान शहर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खतरनाक मशीनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। निगम द्वारा सभी संबंधित मकान मालिकों को पहले से नोटिस जारी किया गया है और इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। शीतलामाता बाजार में मौजूद ये जर्जर भवन झांकी मार्ग में था लिहाजा झांकी के दौरान कोई बड़ा हादसा ना हो इसके पहले इस भवन को तोड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.