Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ज्वेलरी शॉप में कट्टा दिखाकर 5 करोड़ की लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

58

बलरामपुर : बलरामपुर के रामानुजगंज में दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप में कट्टा दिखा कर 5 करोड़ की लूट हो गई। दुकान संचालक राजेश सोनी पर लूटेरों ने कट्टे से हमला किया और लूट को अंजाम दिया। आरोपी दुकान में मौजूद ग्राहकों का मोबाइल भी लूट कर ले गए। भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक दुकान संचालक की ओर से रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।

रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है जिसमें दोपहर करीब 1.50 बजे तीन बाइक सवार पहुंचते हैं और फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोक पर दुकान के संचालक और कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लेते हैं और 15 मिनट में देखते ही देखते लुटेरे ज्वेलरी शॉप से 8 किलो सोना लूट लेते हैं और मौके से फरार भी हो जाते हैं। सोने की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ बताई जा रही है।

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती के इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो अलग – अलग मोटर साइकिल में 5 डकैत नजर आ रहे हैं। वही ज्वेलरी शॉप की सीसीटीवी फुटेज में 3 डकैत दिखाई दे रहे है। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और डकैतों की धर पकड़ करने में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दुकानदार ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.