Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

विराट कोहली-बाबर आजम एक ही टीम से खेलेंगे? बुमराह-शाहीन अफरीदी भी दिखाएंगे दम? फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी!

67

विराट कोहली और बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह एक ही टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं और ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि रिपोर्ट्स हैं कि जल्द एफ्रो-एशिया कप शुरू हो सकता है. एफ्रो-एशिया कप साल 2005 में शुरू हुआ था लेकिन 2 सीजन होने के बाद ये बंद हो गया. भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों ने इस टूर्नामेंट को रोकने पर मजबूर कर दिया लेकिन अब एक बार फिर एफ्रो-एशिया कप शुरू हो सकता है जिसमें एशियाई टीमों और अफ्रीकाई टीमों के बीच टक्कर होती है. एशिया की टीम में भारत-पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल होते हैं. वहीं अफ्रीका में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और दूसरे अफ्रीकाई मुल्कों के खिलाड़ी चुने जाते हैं.

क्या फिर होने वाला है अफ्रीका-एशिया कप?

अफ्रीकन क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन समोद दामोदर ने फॉर्ब्स को एक इंटरव्यू में बताया कि वो एफ्रो-एशिया कप दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो पछता रहे हैं कि एफ्रो-एशिया कप बंद हो गया और वो इस मामले में और कोशिश कर सकते थे. उन्होंने कहा कि अगर ये टूर्नामेंट दोबारा शुरू होत है तो इससे राजनीतिक रूप से मौजूद बाधाओं को तोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि सभी खिलाड़ी इसके लिए तैयार होंगे.

तो क्या होगी एशिया की प्लेइंग इलेवन ?

वैसे अगर एफ्रो-एशिया कप हुआ तो एशियन टीम की प्लेइंग इलेवन बेहद ताकतवर होगी. इस टीम में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी साथ खेलते नजर आएंगे. आइए अब आपको बताते हैं कि एशियन टीम की क्या सबसे ताकतवर प्लेइंग इलेवन हो सकती है.

एशियन कप की ओपनिंग को मोहम्मद रिजवान और रोहित शर्मा मजबूत बनाएंगे. वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली होंगे.बाबर आजम चौथे और पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत होंगे. नंबर 6 पर शाकिब अल हसन और नंबर 7 पर हार्दिक पंड्या खेलने के लिए फिट बैठेंगे. राशिद खान जैसा स्पिनर भी इस टीम में जाहिर पर जगह बनाएगा. तेज गेंदबाजी की बात करें तो नसीम शाह और शाहीन अफरीदी इस टीम की प्लेइंग इलेवन में रह सकते हैं और टीम के सबसे बड़े स्ट्राइक बॉलर जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं. साफ है ये प्लेइंग इलेवन किसी सपने जैसी है जिसे हरा पाना लगभग नामुमकिन होगा. अब उम्मीद कीजिए कि एफ्रो-एशिया कप एक बार फिर शुरू हो जाए और भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी मिलकर मैदान पर दम दिखाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.