Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ... Sonia Gandhi Citizenship Case: सोनिया गांधी नागरिकता मामले में FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली... Rajasthan SIR 2026 Data: राजस्थान में मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा: 31 लाख से ज्यादा नाम हटे, 12.91 ... Mayawati Slams Congress: एआई समिट में विवाद पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप; जानें व... सैलून में गुंडागर्दी! हमलावरों ने घुसकर मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं लड़कियां; ... Punjab Police Job Fraud: पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बाप-बेटे से लाखों की ठगी, पुलिस ने ज... Property Registry Closed News: रजिस्ट्रियां बंद होने से भड़के प्रॉपर्टी कारोबारी, सरकार को दी उग्र आ...

कैलाश विजयवर्गीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP विधायक दल की कार्यकारिणी के नेता मोहन यादव

124

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। कार्यकारिणी में कुल नौ पदाधिकारी और 16 सदस्य बनाए गए हैं। विधायक दल की कार्यकारिणी में दल के नेता मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बने हैं तो आदिवासी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को उप नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

इसी तरह, विधायक शैलेंद्र जैन को महामंत्री, रीति पाठक और रामेश्वर शर्मा को सचेतक, अनुसूचित जाति वर्ग से विधायक हरिशंकर खटीक और संजय सत्येंद्र पाठक मंत्री बनाए गए हैं, वहीं हेमंत विजय खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में विधायक गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, नागेंद्र सिंह नागोद, जयसिंह मरावी (अजजा), मीना सिंह(अजजा), डा. सीतासरन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सखलेचा, डा. राजेंद्र पांडेय, दिव्यराज सिंह, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेंद्र दादू (अजजा), रमेश प्रसाद खटीक(अजा), जगन्नाथ रघुवंशी और अमरीश शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में चार आदिवासी विधायक और दो अनुसूचित जाति वर्ग के विधायक को जगह दी गई है। –

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.