Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

मां से पूछा छत से गिरने पर कितनी चोट लगती है ,अगले दिन मल्टी से कूद गया 17 साल का बेटा, जानिए पूरा मामला

36

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 17 साल के बेटे ने अपनी मां से पूछा की छत से जो गिरता है उसको कितनी चोट लगती है? इसके बाद मां ने बेटे से कहा कि यह सवाल क्यों पूछ रहे हो जिस पर बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया और मंगलवार को मल्टी से कूदकर उसने अपनी जान दे दी, बताया जा रहा है कि किशोर को फ्री फायर गेम खेलने की आदत थी और 17 साल का आदित्य मोबाइल में ही व्यस्त रहता था मां को लगता था कि बेटा बड़ा हो गया है इसलिए मां भी उससे ज्यादा कुछ नहीं कहती थी।

 उसने जान देने का संकेत भी अपनी मां को दिया था लेकिन मां नहीं समझ पाई की बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा। उसने खाना खाते समय मां से पूछा था कि अगर छत से कोई कूदेगा तो उसे कितनी चोट लगेगी। तब मां ने कहा था कि यह सवाल तुम क्यों पूछ रहे हो लेकिन आदित्य कुछ नहीं बोला आपको बता दें की मुरैना जिले में प्रधानमंत्री आवास बने हुए हैं यहां पर 17 साल के आदित्य ने मल्टी की तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी है।

पुलिस से पूरे मामले की जांच कर रही है, आदित्य बेंगलुरु में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था और 27 अगस्त को ही मुरैना आया था। आदित्य के परिजनों का कहना है कि आदित्य फ्री फायर गेम खेलता था पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.