Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

क्या सिखों को पगड़ी-कड़ा पहनने दिया जाएगा… अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर BJP नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

27

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब राहुल गांधी का एक और बयान सामने आया है. अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने एक शख्स से उसका नाम पूछा और कहा कि भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी, क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकता है.

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बात को लेकर है. लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है. इस तरह की लड़ाई सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है. मैं देख रहा हूं कि यहां तमिलनाडू, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र-प्रदेश और केरल कई जगहों के लोगों की भीड़ है. मैं केरल से सांसद हूं. केरल और पंजाब एक सिंपल शब्द है लेकिन आपका इतिहास, आपकी भाषा और आपकी परंपरा इन शब्दों में हैं. राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पलटवार करते हुए उन पर केस करने की बात कही और कहा कि वो उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे.

हिंदूस्तान में कहें यह बात

आरपी सिंह ने कहा, ‘दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया, उनकी पगड़ियां उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी काट दी गई. उनके गले में टायर डालकर, उनके ऊपर पेट्रोल और डीजल डालकर उन्हें जलाया गया. वह इस बात को नहीं बताते कि यह उनके सत्ता में रहते हुए हुआ. यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब वह सरकार में थे. आज अगर कोई स्कीम जारी की जाती है तो वह सबको एक जैसी जाती है. अगर किसान सम्मान निधि मिल रही है तो सबको एक जैसी मिल रही है. अगर लोगों को छत-मकान मिल रहे हैं तो एक जैसे मिल रहे हैं. पीएम मोदी के रहते किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ है. मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो कह रहे हैं, उसे हिंदुस्तान में कहें. मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करूंगा. मैं उन्हें कोर्ट में घसीटूंगा.’

बैंक अकाउंट्स कर दिए थे सील

इससे पहले उन्होंने भारतीय प्रवासियों से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक अकाउंट्स को तीन महीने पहले सील कर दिया गया था. उनके पास चुनाव प्रचार और अभियान के लिए कोई पैसा नहीं था. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कई चुनाव लड़े हैं लेकिन बैंक अकाउंट्स का सील होना पहली बार देखा और यह नई चीज थी. मैंने कहा देखी जाएगी. देखते हैं क्या होता है और हमने चुनाव लड़ा.

पीएम मोदी पर हमला

इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी बात की और निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कई सालों में यह डर लोगों के दिलों में बैठाया, जिसे लोकसभा चुनाव के नतीजों ने एक सेकंड में ही खत्म कर दिया. आप इसे सीधे संसद में देख सकते हैं और मैं आपको बता सकता हूं कि पीएम मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा नाता. वह सब चला गया. यह अब इतिहास है. उन्हें, सरकार और भारत में उनकी सरकार के बड़े मंत्रियों को भी इसका एहसास है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.