Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

मथुरा: बरसाना में राधा रानी मंदिर जानेवाले रास्ते पर हादसा, भरभराकर गिरा मकान, मलबा गिरने से रास्ता बंद

101

उत्तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना में एक मकान भरभराकर गिर गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान जर्जर हो चुका था. यहां कोई नहीं रह रहा था. यह हमेशा बंद ही रहता था. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मलबे को हटाया जा रहा है.

जिस मकान में ये हादसा हुआ है, वह बरसाना के राधा रानी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे बना हुआ था. स्थानीय लोग कहते हैं कि कृष्ण की नगरी मथुरा में लाखों श्रद्धालु हर दिन आते हैं, जहां पर वह अपने आराध्य भगवान कृष्ण और राधा रानी के दर्शन भी करते हैं. साथ ही श्रद्धालु बरसाना भी आते हैं. इसी मार्ग पर यह जर्जर मकान था. लेकिन नगर निगम अनदेखी करता रहा. राधा रानी की कृपा है कि जिस समय मकान गिरा, वहां कोई श्रद्धालु नहीं मौजूद था.

जान-माल का नुकसान नहीं

बरसाना के ही एक युवक ने बताया कि 11 सितंबर को राधा रानी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा. बड़े धूमधाम के साथ इसकी तैयारी चल रही है. जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का बरसाना आना शुरू हो गया है. ऐसे में राधा रानी मंदिर मार्ग के पास ऐसा हादसा, निगम की लापरवाही को भी दिखा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि राधा रानी मंदिर मार्ग पर किसी अधिकारी की नजर इस जर्जर मकान पर नहीं पड़ी.

मलबा गिरने से रास्ता बाधित

सोमवार की देर शाम को यह हादसा हुआ. बरसाना की रंगीली कुंज के पास राधा रानी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर भरभराकर एक मकान गिर पड़ा. मकान के मलबे से रास्ता बाधित हो गया है. ऐसे में श्रद्धालु दूसरे मार्ग से राधा रानी के मंदिर जा रहे हैं. मकान पहले से टेढ़ा हो चुका था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रशासन से इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद किसी का ध्यान इस पर नहीं गया.

इस हादसे के संबंध में मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पहले मीटिंग की गई थी. संबंधित अधिकारी को कहा गया था कि जर्जर मकानों को नोटिस दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.