Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पानी में डाली मैगी और दो मिनट में ही रेंगने लगा कीड़ा

105

अगर आप मैगी खाने के शौकीन हैं तो आप सतर्क हो जाइए क्योंकि 2 मिनट में बनकर तैयार होने वाली मैगी आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर सकती है. मध्य प्रदेश के जबलपुर से जो खबर सामने आई है वह चौंकाने वाली है. मैगी को गर्म पानी में डालने पर उसमें कीड़े दिखाई दिए हैं. जिसने मैगी जैसे लोकप्रिय उत्पाद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जबलपुर के कटंगी क्षेत्र के रहने वाले अंकित सेंगर ने बताया कि वह तीन दिन पहले अपने पड़ोस की दुकान से खाने के लिए मैगी के पांच पैकेट लेकर आए थे. दो दिन बाद जैसे ही उन्होंने मैगी को उबलते पानी में डाला, उसमें इल्लियां दिखने लगी. अंकित का कहना है कि कुछ इल्लियां तो जिंदा ही उसमें चल रही थीं. यह दृश्य देखकर वह चौंक गए और तुरंत इस घटना का वीडियो बना लिया. जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल किया है. साथ ही पूरे मामले की शिकायत कंज्यूमर फोरम में की है.

चलते दिखे कीड़े

इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद, लोगों के बीच मैगी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है. अंकित ने बताया कि वह नियमित रूप से इस दुकान से मैगी खरीदते रहे हैं, लेकिन पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ. जब उन्होंने इस बार मैगी को पकाया, तो उसमें कई कीड़े दिखाई दिए. यह स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. अंकित ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में न पड़े.

कंज्यूमर फोरम में शिकायत

यह घटना न केवल जबलपुर में बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन रही है. मैगी जैसे लोकप्रिय खाद्य उत्पाद में इस तरह की गुणवत्ता की कमी से उपभोक्ताओं का भरोसा टूट सकता है. यह मामला उपभोक्ता अधिकारों और खाद्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है? अंकित सेंगर ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो और ऐसे उत्पादों को बाजार से हटाया जाए जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.