Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग...

पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश खेत में जाकर सो गया, कोर्ट में पेशी के दौरान दिया चकमा

14

सरदारपुर : झाबुआ स्थित जिला जेल से सरदारपुर न्यायालय में प्रोटेक्शन वारंट पर पेश होने आ रहा एक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। आरोपित ने करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस को छकाया। आरोपित को एक खेत से सरदारपुर एसडीओपी कार्यालय की टीम ने पकड़ा। घटना सोमवार दोपहर 12:30 बजे की है।

झटका देकर पुलिस की गिरफ्त से भागा

झाबुआ डीआरपी लाइन के एएसआई, आरक्षक एवं कालीदेवी थाने पर पदस्थ आरक्षक झाबुआ जिला जेल से आरोपित जितेंद्र सिंह को प्रोटेक्शन वारंट पर पेश करने के लिए सरदारपुर न्यायालय ला रहे थे। सरदारपुर स्थित पंचमुखी चौराहे के समीप पहुंचने पर आरोपित जितेंद्र हथकड़ी को झटका देकर पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला।

दरोगा साहब के फटे कपड़े

इस पर मौजूद पुलिसकर्मी आरोपित को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े। इस दौरान प्रधान आरक्षक के कपड़े भी फट गए। आरोपित जितेंद्र तहसील कार्यालय के पीछे से माही नदी पार कर रेलिया डैम क्षेत्र में भाग निकला।आरोपित के भागने की सूचना स्थानीय पुलिस को जैसे ही मिली, वैसे ही एसडीओपी कार्यालय एवं सरदारपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई।

खेत के पास से पकड़ा

एसडीओपी कार्यालय की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक आरोपित की तलाश में विभिन्न स्थानों की खाक छानी। आखिरकार, दोपहर करीब दो बजे एसडीओपी कार्यालय की टीम ने आरोपित जितेंद्र को माही नदी तट के समीप उस पार आश्रम के पीछे स्थित खेत से पकड़ लिया।

पुलिस से बचने के लिए आरोपित खेत में सोयाबीन की फसल के बीच में सो गया था। एसडीओपी कार्यालय के प्रधान आरक्षक बदिया वसुनिया, संदीप बिलवाल, उमेश बामनिया व दुर्गेश पाटीदार तथा पुलिस चौकी दसई के आरक्षक राजू टगरिया ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की।

चोरी व चेन स्नेचिंग का आरोप

जितेंद्र चोरी व स्नेचिंग का आरोपित है, जिस पर झाबआ जिले के कालीदेवी थाने में प्रकरण दर्ज है। साथ ही सरदारपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का भी आरोपित बताया जा रहा है। सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने भी पुलिस बल के साथ रेलियां डैम क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक आरोपित की तलाश की। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.