Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव पर सस्पेंस: 23 की जगह 30 अगस्त को हो सकती है वोटिंग, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जा... पंजाब विधानसभा चुनाव में एलजेपी का बड़ा दांव: सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, हर सोमवार पंजाब ... कपूरथला के काला संघियां में दहशत: कपड़ा कारोबारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वार... बटाला ग्रेनेड हमला मामला: पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, ISI-BKI मॉड्यूल का तीसरा आतंकी करनजीत उर्फ 'बच्... गुरदासपुर में कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी: जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज, पुलिस जांच शु... "सिद्धू मूसेवाला की तरह 5 गोलियां मारकर ली बेटे की जान": लुधियाना हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तार... जालंधर पुलिस की बड़ी रणनीति: इंटेलिजेंस पुलिसिंग और फील्ड गश्त पर जोर, अपराधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' न... पंजाब के 3 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट सीएम नायब सैनी का फैसला: रोहतक, महम, पानीपत और करनाल में लगेंगी टिशू कल्चर लैब; गन्ने का उत्पादन व र... हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भड़कीं कुमारी सैलजा: कहा— दावों के बजाय धरातल पर अपराध रोके सर...

हरियाणा में नहीं बन पाई कांग्रेस-AAP के बीच बात? संजय सिंह बोले- समय कम, जल्द आएगी हमारी लिस्ट, सभी सीटों पर है तैयारी

36

आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह का कांग्रेस के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा में पूरी तैयारी है. उम्मीदवार घोषित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जैसे ही उन्हें पार्टी के आलाकमान से इजाजत मिलती है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

हमारा मजबूत संगठन है

इसके अलावा संजय सिंह ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है. हरियाणा में हमारा एक मजबूत संगठन है. अब जैसे ही संदीप पाठक जी और सुशील गुप्ता जी को पार्टी और अरविंद केजरीवाल साहब का निर्देश मिलेगा. वह उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे. जैसा कि सुशील गुप्ता जी की शाम तक लिस्ट जारी करने की बात जायज है, क्योंकि हमारे पास भी समय नहीं बचा है. नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.

सहमति से आगे बढ़ेंगे

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग संगठन का काम जमीन पर कर रहे हैं, वह लोग अरविंद केजरीवाल से चर्चा करके इस मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे. संदीप पाठक और सुशील गुप्ता हरियाणा का काम देख रहे हैं और उनकी तैयारी पूरी है. जैसा भी फैसला होगा. हम सभी उससे सहमति के साथ आगे बढ़ेंगे. पिछले कई दिनों से दोनों पार्टियों के के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा काफी तेज है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.