Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

WhatsApp Group पर कॉल लिंक शॉर्टकट से करें बात, ‘नीला गोला’ सपोर्ट करेगा वॉयस मोड

23

वॉट्सऐप ग्रुप कॉल आने के समय आपका फोन जरूर रिंग हुआ होगा. आपके लिए वो समय चाहे बात करने का हो या न हो, लेकिन ग्रुप कॉल चालू करते ही सभी ग्रुप मेंबर्स के पास रिंग चली जाती है. हालांकि, अब आपको इस मुसीबत से जल्द छुटकारा मिल सकता है. वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा एक नए शॉर्टकट फीचर पर काम कर रही है. यह वॉट्सऐप ग्रुप कॉल के लिए एक लिंक बनाने का ऑप्शन देगा. आपने शायद पहले भी ग्रुप कॉल के लिए लिंक बनाया हो, लेकिन शॉर्टकट फीचर इससे थोड़ा बेहतर रहेगा.

वॉट्सऐप का मकसद नए फीचर को एडवांस बनाकर ग्रुप कॉल जॉइन करने को आसान बनाना है. इस फीचर के डेवलपमेंट के दौरान पूरा फोकस शेयर करने वाले कॉल लिंक को बनाने पर किया जा रहा है. वॉट्सऐप के अपडेट्स और नए फीचर्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo के मुताबिक, आपको ग्रुप कॉल लिंक बनाने का शॉर्टकट अटैचमेंट में फोटो और डॉक्यूमेंट्स शॉर्टकट्स के पास मिलेगा.

वॉट्सऐप ग्रुप कॉल की रिंग से छुटकारा

ग्रुप कॉल लिंक बनाने के बाद यूजर्स सिंगल टैप से ग्रुप वॉयस कॉल और वीडियो कॉल शुरू कर सकते हैं. फिलहाल, यह फीचर केवल ग्रुप चैट्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है. यह बदलाव यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए वॉट्सऐप की कोशिश को दिखाता है.

नया कॉल लिंक फीचर सभी ग्रुप मेंबर के फोन को रिंग किए बिना कॉल शुरू करने की इजाजत देगा. ग्रुप मेंबर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से कॉल लिंक पर क्लिक करके कॉल जॉइन कर सकेंगे.

ऐसे काम करेगा ग्रुप कॉल लिंक शॉर्टकट

यह फीचर यूजर्स के लिए ज्यादा फ्लेक्सिबल और यूजर-फ्रेंडली साबित हो सकता है. फिलहाल, ग्रुप कॉल आने पर सभी मेंबर्स के पास इनकमिंग रिंग बजती है. नया कॉल लिंक फीचर इससे राहत देगा. केवल लिंक पर टैप करके आप चल रही कॉल के साथ जुड़ सकते हैं.

वॉट्सऐप ने दो साल तक कॉल लिंक फीचर दिया है, लेकिन नया कॉल लिंक शॉर्टकट फीचर सीधे ग्रुप चैट में लिंक शेयर करने की सुविधा देगा. इसलिए यह ग्रुप कॉल के लिए पहले से ज्यादा तेज और असरदार फीचर बन सकता है.

Meta AI पर वॉयस चैट फीचर

वॉट्सऐप ‘नीला गोला’ यानी अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Meta AI पर वॉयस चैट सपोर्ट लाने की तैयारी कर रहा है. वॉयस मोड फीचर आने के बाद आप कुछ भी बोलकर मेटा एआई से जवाब मांग सकते हैं. यह एआई फीचर आपकी आवाज सुनकर आपको जवाब देगा. इससे आपको क्वेरी टाइप करने की भी जरूरत नहीं रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.