Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

इंडोनेशिया में पोप फ्रांसिस पर हमले की योजना नाकाम, 7 आरोपी गिरफ्तार

34

सिंगापुर की समाचार एजेंसी द स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार, इंडोनेशिया पुलिस ने धर्म गुरु पोप फ्रांसिस पर हमले के साजिश के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी इंडोनेशिया पुलिस के आतंकवादी रोधी दस्ते डिटैचमेंट-88 ने की है. ये गिरफ्तारियां जकार्ता के निकट बोगोर और बेकसी शहरों से की गई हैं. डिटैचमेंट-88 के प्रवक्ता आश्विन सिरेगर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तार किए गए लोग एक-दूसरे को जानते हैं या नहीं.

इस घटना पर बात करते हुए सिरेगर ने कहा कि हमें खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग पोप फ्रांसिस पर हमले की साजिश रच रहे हैं, जिसके आधार पर हमने कार्रवाई की और 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ज्यादातर लोगों की गिरफ्तारी सोमवार और मंगलवार को हुई थी .

पोप फ्रांसिस का इंडोनेशिया का दौरा

धर्म गुरु पोप फ्रांसिस इस समय अपने 12 दिवसीय प्रशांत एशिया के दौरे पर हैं, जिसमें पापुआ न्यू गिनी, तिमोर-लेस्ते, सिंगापुर और इंडोनेशिया शामिल हैं. इंडोनेशिया में उनकी यात्रा मंगलवार से शुक्रवार तक थी, जो कि इस यात्रा का पहला चरण भी था. हमलावर इसी दौरान उन पर हमले की साजिश रच रहे थे. आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम जनसंख्या वाले देश में मात्र 3 प्रतिशत कैथोलिक ईसाई रहते हैं.

मस्जिद जाने से नाराज थे

डिटैचमेंट-88 के प्रवक्ता आश्विन ने बताया कि ,आरोपी ईसाई धर्मगुरु के दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद इस्तिकलाल की यात्रा से नाराज थे. आरोपी सरकार के उस अपील से भी नाराज थे, जिसमें सरकार ने टीवी चैनलों से यह अपील की थी कि, पोप फ्रांसिस की यात्रा के दौरान अजान के प्रसारण से परहेज किया जाए. डिटैचमेंट-88 के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों में से कुछ आईएसआईएस से जुड़े हैं. जब उनके घरों पर छापेमारी की गई, तो वहां से धनुष बाण , एक ड्रोन और आईएसआईएस के पर्चे बरामद हुए है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.