Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अवैध निर्माण को गिरा दिया जाना चाहिए… संजौली मस्जिद पर हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह का ओवैसी को जवाब

52

हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस मस्जिद को गिराने की मांग उठ रही है. इसको लेकर हिंदू संगठनों ने आवाज बुलंद कर रखी है. इस बीच एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हिमाचल सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, क्या हिमाचल की सरकार बीजेपी की है या कांग्रेस की? हिमाचल की ‘मोहब्बत की दुकान’ में नफरत ही नफरत है.

उनके बयान के बाद हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी वरिष्ठ नेता हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. राज्य में सभी समुदायों के लोग पीढ़ियों से शांतिपूर्वक रहे हैं. अवैध को अवैध ही माना जाएगा. हमारा कहना है, अगर कोई निर्माण अवैध है, चाहे वह मंदिर हो या मस्जिद, उसे गिरा दिया जाना चाहिए.

यह पूरे देश के लिए चिंता की बात

उन्होंने कहा कि जो लोग हिमाचल प्रदेश में बिजनेस या अन्य उद्देश्य से आते हैं, उन्हें जांच और सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना चाहिए. बांग्लादेश से लोग आ रहे हैं. यह पूरे देश के लिए चिंता की बात है. हमें इस पर नजर रखने की जरूरत है. ओवैसी एक विशेष समुदाय की राजनीति करते हैं. कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है.

मस्जिद गिराने की मांग

शिमला में गुरुवार को हिंदू संगठनों ने विधानसभा के पास चौड़ा मैदान में विरोध प्रदर्शन किया. संजौली की मस्जिद गिराने की मांग की. देव भूमि क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने लोगों से इकट्ठा होने के लिए कहा. एक सितंबर को मलाणा क्षेत्र में एक व्यवसायी पर कथित तौर पर मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया था. इसके बाद गुरुवार को यह प्रदर्शन हुआ. लोग संजौली के बाहर मलाणा क्षेत्र में जमा हुए और मस्जिद गिराने की मांग की.

सभी लोगों को समान अधिकार

रुमित का कहना है कि बड़ी संख्या में बाहरी लोग हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं. ऐसे लोगों का वेरिफिकेशन किया जाए. उनके बिजनेस की भी जांच की जाए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बुधवार को फोन पर बात हुई थी. उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं, सीएम सुक्खू ने गुरुवार को कहा कि राज्य के सभी लोगों के अधिकार समान हैं. वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. शांतिपूर्ण विरोध से कोई दिक्कत नहीं. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.