Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

दिल्ली-NCR में काले बादलों का डेरा, दिन में छाया अंधेरा, UP-हरियाणा में भी झमाझम बारिश

25

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार की दोपहर बड़ी राहत मिली है. आसमान में काले घने बादल छा गए, जिससे दिन में अंधेरा हो गया. भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की खबर है. एनसीआर में भी मौसम सुहाना बना हुआ है. ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं. उत्तर प्रदेश के मेरठ में जोरदार बारिश हुई है. उसके आसपास इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है. हरियाणा के गुरुग्राम में भी झमाझम बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हल्की, मध्यम बारिश होने की आशंका है. दो दिन पहले आईएमडी ने बुधवार को मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जताया था. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था.

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की दोपहर काले बादलों ने आसमान कवर कर रखा है. खराब मौसम को देख लोग जल्दी अपने घर की ओर निकल रहे हैं. दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मंगलवार से उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान थे. रात को हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली थी. बुधवार की सुबह में गर्मी का असर था जो दोपहर होते-होते कम हो गया. अचानक आसमान में काले बादल उमड़ने से मौसम सुहाना हो गया. कई हिस्सों में झमाझम बारिश जारी है.

बुधवार की दोपहर में उत्तर प्रदेश एक मेरठ और हरियाणा के गुरुग्राम में भी जमकर बारिश हुई है. इन इलाकों में अभी भी रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबंदी की संभावना जताई है. साथ ही पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री तापमान की आशंका व्यक्त की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.