Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

युवती का सहेली पर आया दिल, उसके घर पहुंचकर बोली- ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं, चलो मेरे साथ…’

19

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक युवती द्वारा दूसरी युवती को प्यार करने और साथ ना चलने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के घर सोमवार रात उसकी सहेली पहुंची। उसने कहा कि वह उससे प्यार करती है और साथ ले जाना चाहती है।

युवती ने इन्कार किया तो सहेली उससे मारपीट करने लगी, इसके बाद वो भाग गई। इसके बाद युवती पुलिस थाने पहुंची और सहेली के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि युवती निजी कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार रात युवती के घर उसकी सहेली पहुंच गई और बोली कि वह उससे प्यार करती है।

युवती ने उससे कहा कि वह उसकी केवल दोस्त है। वह साथ नहीं जा सकती है। इस पर उसने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट कर वहां से भाग निकली। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित सहेली की तलाश शुरू कर दी है।

घर के लोग भी रह गए हैरान

सहेली द्वारा युवती को प्यार करने और अपने साथ चलने की बात सुनकर घर वाले भी हैरान रह गए। वह बार-बार युवती से साथ चलने की जिद कर रही थी। इधर युवती यहीं कह रही थी कि हम लोग सिर्फ दोस्त हैं। हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद भी वो नहीं मानी। जब युवती ने साथ चलने से इन्कार किया तो वो भड़क गई और उसे पीटने लगी।

इसके बाद वो वहां से भाग निकली। घबराई युवती ने घरवालों को यह बात बताई और फिर सहेली की शिकायत करने के लिए पुलिस थाने पहुंची। पहली बार में पुलिस भी उसकी बात सुनकर चौक गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.