Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कटनी में पिता ने 6 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद की खुदकुशी

16

कटनी। कटनी में कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती की सोंधिया गली में एक 35 वर्षीय युवक ने सुबह 10.30 बजे अपने घर में माउजर से पहले अपने छह साल के बेटे को गोली मारी और उसके बाद पत्नी पर हमला किया। पत्नी को गोली छूकर निकल गई और वह जान बचाकर भागी। इस बीच युवक अपने ऊपर के कमरे गया और दरवाजा बंद कर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कोतवाली थाना प्रभारी बल के साथ पहुंचे

घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वही एएसपी डॉ संतोष डेहरिया भी घटनास्थल पहुंचे हैं। फिलहाल अभी घटना क्यों हुई इसका कारण पता नही चल सका है।

मयंक स्टाम्प वेंडर का काम करता था

सोंधिया गली निवासी मयंक उर्फ जॉनी अग्रहरि पिता किशोरी लाल अग्रहरि 35 वर्ष स्टाम्प वेंडर का काम करता था। बुधवार की सुबह 10.30 बजे के लगभग उसने कमरे में माउजर से पहले छह साल के बेटे शुभ अग्रहरि को गोली मारी और उसके बाद पत्नी मानवी पर भी हमला किया, लेकिन उसे गोली नहीं लगी।

चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, पत्नी जान बचाने भागी

पत्नी जान बचाने भागी, जिसमें उसे चोट आई। पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तब तक मयंक ऊपर के कमरे में चला गया और कमरा बन्द कर खुद को भी गोली मार ली। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी कोतवाली बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल को सील कर दिया। पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना क्यों हुई इसका कारण पता नहीं चल पाया

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है और जांच कर रही है। घटना स्थल पर एएसपी डॉ डेहरिया भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी घटना क्यों हुई इसका कारण पता नहीं चल पाया है। युवक के पास जो माउजर थी वह लाइसेंसी नही थी। पत्नी की स्थिति में सुधार के बाद वास्तविक कारण सामने आ पायेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.