Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का निधन, सीएम ने भावुक पोस्ट कर लिखा – मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति..

29

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार की शाम को निधन हो गया, उन्होंने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पूनमचंद यादव बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और भोपाल से उज्जैन पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पिताजी के श्रीचरणों में शत शत नमन।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी स्व. पूनमचंद यादव हीरा मिल में नौकरी करते थे और उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उनके निधन से परिवार के साथ ही पूरा उज्जैन शहर शोकाकुल है। बेटे मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर पिता पूनम चंद यादव काफी खुश हुए थे और उन्होंने कहा था कि अच्छा लग रहा है कि बेटा आज राज्य का मुख्यमंत्री बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को उज्जैन में ही पूनम चंद यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.