Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

MP में बुजुर्ग महिला का साहस: आधे घंटे तक लड़ी सियार से जंग, साड़ी से किया खात्मा

42

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले की बदरवास तहसील के बरखेड़ा गांव में 60 वर्षीय महिला सूरजी बाई जाटव ने अद्भुत साहस दिखाकर अपनी जान बचाई। खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रही बुजुर्ग पर अचानक एक सियार टूट पड़ा। लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और आधे घंटे तक संघर्ष करती रहीं। आखिरकार उन्होंने अपनी साड़ी को हथियार बनाकर सियार की जान ले ली।

सियार से भिड़ी बुजुर्ग महिला

घटना के वक्त सूरजी बाई खेत में अकेली थीं। अचानक झाड़ियों से निकलकर सियार ने हमला कर दिया। उसने महिला को कई जगह काटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। दर्द और खून बहने के बावजूद बुजुर्ग ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी साड़ी से फंदा बनाकर सियार का गला दबोच दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूरजी बाई की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग खेत की ओर दौड़े। उन्होंने घायल महिला को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को शरीर पर 18 जगह गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रोज़ का काम बना जानलेवा

सूरजी बाई ने बताया कि वे रोज़ की तरह उस दिन भी पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थीं। अचानक हुए हमले से पहले तो उन्हें लगा कि अब जान नहीं बचेगी, लेकिन फिर उन्होंने तय किया कि आखिरी दम तक लड़ना है। इसी जज़्बे ने उनकी ज़िंदगी बचाई और सियार का खेल खत्म कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.