Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...

जजमान को कथा सुनाने की जिद… बीच सड़क भिड़ गए दो कथावाचक, जमकर चले मुक्के

77

मध्य प्रदेश के रीवा के प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर परिसर में दो कथावाचक आपस में भिड़ गए. उनमें जमकर लात-घूंसे चले. बीच सड़क पर लड़ने वाले दोनों कथावाचकों में लड़ाई की वजह जजमान को कथा सुनाने को लेकर हुई. कथावाचकों में हुई लड़ाई को राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वायरल विडियो में हनुमान मंदिर के ही दो कथावाचक आपस में भिड़ते नजर आ रहे है. इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई. दोनों ने एक दूसरे पर जमकर मुक्के बरसाए. बताया जा रहा है कि जजमान को कथा सुनाने के लिए दोनों कथावाचकों के बीच विवाद हो गया था. कथावाचको के बीच हो रही मारपीट की घटना को देखकर आस पास मौजूद लोग दौड़े और दोनों पुजारियों को अलग कराया जिसके बाद विवाद शांत हुआ.

चिरहुला हनुमान मंदिर में भिड़े दो कथावाचक

मंगलवार को बडी संख्या में श्रद्धालु बजरंग बली के दर्शन करने प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर जाते हैं. इस दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के साथ ही कथावाचकों से कथा सुनते हैं. मंगलवार को कुछ श्रद्धालु कथा सुनने हनुमान मंदिर गए थे. उस दौरान मंदिर परिसर में ही उपस्थित एक कथावाचक जजमान से कथा सुनाने के लिए बातचीत कर रहे थे. तभी वहां पर खड़े दूसरे कथा वाचक ने उसी जजमान से बात करनी शुरु कर दी और कम दाम में कथा सुनाने की बात कह दी.

कथावाचकों का वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान जजमान से कथा सुनाने के लिए बातचीत कर रहा पहला कथावाचक आगबबूला हो गया. इसी बात को लेकर दोनों कथावाचको के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों कथावाचक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर मुक्के बरसाने शुरु कर दिए घटना की बाद मौके पर उपस्थिति लोगो ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया. उनकी लड़ाई तो समाप्त हो गई लेकिन लड़ाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस वीडियो को देखकर लोग चर्चाएं कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.