Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

बिहार: बच्चों के लिए बने मिड डे मील में निकली मरी हुई छिपकली, स्कूल में मची अफरा-तफरी

63

बिहार के किशनगंज के बहादुरगंज इलाके में बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित एक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाले मीड-डे मील के भोजन में छिपकली मिलने से पूरे विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया. इस घटना के बाद से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है. बच्चों के खाने में छिपकली मिलने से अभिभावकों में नाराजगी है. नाराज अभिभावकों ने इस मामले में जिला पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले के बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि कई बार बच्चों के खाने की गुणवत्ता को लेकर बच्चों के अभिभावकों द्वारा शिक्षकों से शिकायत की गई है.

बहादुरगंज नगर क्षेत्र के ज्यादातर सरकारी विद्यालयों में सरकार द्वारा दी जाने वाली मीड-डे मील योजना का भोजन जन जागृति एजेंसी के द्वारा वितरित किया जाता है. वहीं जन जागृति एजेंसी में कार्यरत कर्मियों कि लापरवाही से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं के साथ एक बड़ी घटना घटित होने से बच गयी. वहीं पिछले महीने में भी किशनगंज शहर के एक विद्यालय के खाने में गिरगिट मिला था जिसको खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए थे. स्थानीय अभिभावकों ने जन जागृति एजेंसी के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला से जांच कर कारवाई की मांग की है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जफर आलम ने बताया कि पूर्व से ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के द्वारा भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई बार विद्यालय के शिक्षकों को शिकायत की गई है. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना शिक्षकों के द्वारा संबंधित अधिकारियों एवम संबंधित एनजीओ के कर्मियों को भी दिया गया था.

अभिभावकों ने जताई नाराजगी

जफर आलम ने कहा कि एनजीओ के कर्मचारियों द्वारा गुणवत्ता में सुधार का सिर्फ आश्वासन देकर स्थिति जस की तस बनाए रखते थे. वहीं आज बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील में छिपकली पाए जाते ही तुरंत इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी सहित एनजीओ के कर्मियों को उपलब्ध कराई गई है. शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. विद्यालय के अध्यक्ष सह स्थानीय वार्ड पार्षद शाहबाज अनवर उर्फ छोटे ने कहा कि स्थानीय अभिभावकों के द्वारा मीड डे मील के भोजन में छिपकली मिलने व भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए गए हैं.

कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन

मिड-डे मिल योजना के अंतर्गत मिलने वाले खाने में छिपकली का बच्चा मिलने की सूचना विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के माध्यम से संबंधित विभाग एवं एजेंसी को भी दी गयी है. इस प्रकार के विषाक्त भोजन छात्र-छात्राओं के लिए एनजीओ द्वारा भेजा जाना एक बड़ी लापरवाही को दर्शाता है. पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान ने कहा कि एक बड़ी अनहोनी घटना टल गई. उन्होंने कहा कि बच्चों के जान से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जायेगा. वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भोजन आपूर्ति करने वाली संस्था पर कारवाई न होने पर आंदोलन करने की बात कही है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भोजन में छिपकली मिलने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों द्वारा मध्याह्न भोजन को तत्काल रूप से फेंकवा दिया गया है व संबंधित एनजीओ को इसकी सूचना दी गई है. जल्द ही मामले में जांच पड़ताल करके आगे की कार्यवाही की जाएगी. वहीं जिला मध्याह्न भोजन पदाधिकारी नूपुर कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना कि जानकारी उन्हें मिली है. मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.