Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धनबाद में ठंड और कोहरे के मद्देनजर सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की विशेष तैयारियां चाईबासा में विधवा महिला से 15 लाख की ठगी, मौलवी हाफिज रमीज असलम गिरफ्तार और जेल भेजा गया धालभूमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को करीब 3 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा दुमका के जरमुंडी प्रखंड में धान की कटाई का कार्य तेजी से जारी, किसान खेतों में जुटे झारखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, सुबह और रात की ठंड में हो रही है बढ़ोतरी झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला, दुमका फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए एकतरफा तलाक के आदेश को किया खारिज रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और महिला मोर्चा का लोकभवन के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन रांची में एचईसी को बचाने के लिए एकजुट हुईं सभी प्रमुख मजदूर यूनियनें, आंदोलन और कानूनी लड़ाई की तैया... झारखंड में खेल जगत के लिए बड़ा अवसर, राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 400 से अधिक खिलाड़ियों को म... सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर और एसपी ने शहर की शराब दुकानों का किया औच...

आगरा में बेची गई, दुबई में हत्या का आरोप, क्या यूपी की ‘शहजादी’ को होगी फांसी?

43

उत्तर प्रदेश में बांदा की रहने वाली लड़की ‘शहजादी’ को दुबई में फांसी की सजा हो गई है. यूएई की कोर्ट ने उसे एक बच्चे की हत्या के मामले में 21 सितंबर को फांसी देने की सजा सुनाई है. यह खबर आते ही शहजादी के घर में कोहराम मच गया है. उसके बूढ़े माता-पिता ने पीएम मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने और बेटी को बचाने की गुहार लगाई है. बताया कि उनकी बेटी खुद मानव तस्करी की शिकार हुई थी. उसे आगरा के रहने वाले एक फेसबुक फ्रेंड ने बेच दिया था. तब से वह बेइंतिहा जुल्म का शिकार हो रही थी.

परिजनों के मुताबिक शहजादी का चेहरा जला हुआ था. वह इलाज कराना चाहती थी, लेकिन घर में पैसों की तंगी थी. इसी बीच वह फेसबुक के माध्यम से आगरा में रहने वाले एक युवक उजैर के संपर्क में आई और उसने शहजादी का इलाज कराने के लिए आगरा बुला लिया. यहां उजैर ने शहजादी को मूल रूप से आगरा के ही रहने वाले दंपति फैज और नादिया को बेच दिया. यह दोनों दुबई में रहते हैं और उसे लेकर दुबई चले गए. वहां फैज और नादिया ने उसे घरेलू नौकर की तरह रखा और बुरी तरह से टार्चर किया.

शहजादी पर है हत्या का आरोप

इसी बीच फैज के 4 साल के बेटे की बीमारी से मौत हो गई, लेकिन फैज ने इसके लिए भी शहजादी पर इलजाम डाल दिया. इस मामले में दुबई की कोर्ट ने चार महीने पहले शहजादी को फांसी की सजा सुनाई थी. इसके बाद शहजादी के परिजनों ने बांदा की कोर्ट में उजैर, फैज और नादिया के खिलाफ मुकदमा किया और इसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे.

पीएम मोदी से लगाई गुहार

इसी के साथ परिजनों को अबू धाबी की जेल में बंद शहजादी से बात करने की छूट मिल गई थी. लेकिन अब वहां की कोर्ट से शहजादी की फांसी के लिए 21 सितंबर डेट मुकर्रर कर दी है. इससे परिजनों में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द मामले में हस्तक्षेप कर उनकी निर्दोष बेटी को मुक्त कराएं. इस संबंध में परिजनों ने पीएम को पत्र भी लिखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.