Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह ने ही लड़की से की थी दरिंदगी, डीएनए सैंपल हुआ मैच, पुलिस का खुलासा

30

उत्तर प्रदेश के कन्नौज नाबालिग रेप कांड में नया खुलासा हुआ है. रेप के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह का डीएनए सैंपल पीड़िता से मैच कर गया है. पीड़ित लड़की की ओर से लगाए गए आरोप सही साबित हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में नवाब सिंह यादव को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था. पीड़िता के आरोप के बाद नवाब सिंह का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजीटिव आई है. इस बात की जानकारी एसपी अमित कुमार आनंद ने दी है.

पीड़िता ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई थी. साथ ही सपा नेता नवाब सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी नवाब सिंह को अरेस्ट कर लिया था. पुलिस पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया था. मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की थी.

रेपकेस में दूसरी आरोपी पीड़िता की बुआ

इस रेपकेस में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया है. बुआ पर आरोप है कि वही लड़की को नवाब सिंह के पास ले गई थी. जब सपा नेता पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा था तो बुआ कमरे के बाहर ही खड़ी थी. पीड़ित लड़की ने बुआ से बचाने को कहा, तो वह चुपचाप रही. पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने बुआ को भी अरेस्ट कर लिया था.

पीड़िता ने पुलिस को बताया था

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि नवाब सिंह यादव ने उसे तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. इसी झांसे में आकर वह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय गई थी. वह कॉलेज रात 11 बजे पहुंची थी. वारदात के बाद उसने बुआ का मोबाइल लिया और फोन कर पुलिस को पूरी बात बताई. थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई थी. इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें नवाब सिंह आपत्तिजनक स्थिति में कमरे में दिखाई देता है.

आरोपी बुआ पहले से नवाब सिंह को जानती थी

आरोपी बुआ ने शुरुआत में पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की. उसने आरोप लगाया कि सपा नेता को ही फंसाया जा रहा है. बुआ कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र की निवासी है. उसकी शादी कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में हुई थी. उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी एक बेटी और एक बेटा है. शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति से रिश्ते खराब हो गए थे. आरोपी बुआ नवाब सिंह को सात साल से जानती थी. वहीं, इस पूरे मामले में बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि नवाब सिंह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.