Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ... Jabalpur News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला गहराया, PM रिपोर्ट में गंभीर चोटों का ख...

कुक्षी-अलीराजपुर टोल मार्ग पर बस पलटी, 11 यात्री घायल

42

धार, कुक्षी। कुक्षी-अलीराजपुर टोल मार्ग पर ग्राम आली और तालनपुर के मध्य मंगलवार सुबह 9 बजे यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हो गए।

घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले से नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई। घायलों का इलाज कुक्षी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।

बताया जाता है कि बस झाबुआ जिले के राणापुर से निसरपुर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस तालनपुर के समीप पलट गई । इस दुघर्टना में 11 यात्रियो को चोट आई।

इस घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल अपने साथियों के साथ घटनास्‍थल पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल कुक्षी पहुंचाया गया। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। डॉक्‍टरों के अनुसार घायलों का इलाज अभी जारी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.