Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

BJP बहन-बेटियों से कुछ कहना चाहेगी क्या? BHU गैंगरेप के आरोपियों की रिहाई पर भड़के अखिलेश यादव

17

वाराणसी में आईआईटी बीएचयू की स्टूडेंट से गैंगरेप के दो आरोपियों को जेल से छूटने के बाद सियासत गरमा गई है. तीन में से दो आरोपियों को जेल से छूटने पर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी की आईटी सेल के पदाधिकारियों के रूप में काम करने वाले बीएचयू गैंग रेप के तीन आरोपियों में से दो को जमानत मिलने की खबर निंदनीय भी और चिंतनीय भी है.

पूर्व सीएम ने कहा कि सवाल ये है कि दुष्कर्म करने वालों की कोर्ट में लचर पैरवी करने के लिए दबाव किसका था. देश की बेटियों का मनोबल गिरान की शर्मनाक बात है. उन्होंने कहा कि न केवल ये बलात्कारी बाहर आ गए बल्कि ऐसी भी खबरें हैं कि भाजपाई परंपरानुसार इनका फूल-मालाओं से स्वागत भी हुआ है.

‘बीजेपी देश की बहन-बेटियों से कुछ कहना चाहेगी क्या?’

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी इस बारे में देश की बहन-बेटियों से कुछ कहना चाहेगी क्या? उम्मीद है सच्ची पत्रकारिता करने वाली सभी महिला एंकर इसके बारे में अपना एक शो जरूर करेंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी स्पष्ट करे कि क्या देश के ‘प्रधान संसदीय’ क्षेत्र में भाजपाई कार्यकर्ताओं को दुष्कर्म करने की विशेष छूट और स्वतंत्रता मिली हुई है?

सोशल मीडिया पर लोगों का जबरदस्त रिएक्शन

गैंगरेप के आरोपियों के जेल से छूटने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला है. दो आरोपियों में से एक को 2 जुलाई और दूसरे को 4 जुलाई को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी. आरोपियों के जेल से छूटने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी कहा कि यूपी सरकार ने अदालत में ठीक तरीके से केस नहीं लड़ी. आरोरियों के खिलाफ मजबूती से सबूत नहीं पेश किए गए.

पिछले साल की घटना, 3 आरोपी हुए थे गिरफ्तार

साल 2023 में BHU कैंपस में छात्रा के साथ रेप के आरोप में तीन लोग पकड़े गए थे. सक्षम पटेल, अभिषेक चौहान और कुणाल पांडे. सक्षम पटेल बीजेपी से जुड़ा है. पार्टी के कई सीनियर लीडरों के साथ उसकी फोटो भी है. तीनों की जमानत याचिका वाराणसी फास्ट ट्रैक कोर्ट ने खारिज कर दी थी. पिछले साल नवंबर के महीने में IIT BHU की छात्रा के साथ रात में रेप की घटना को लेकर बहुत हंगामा हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.