Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

इंदौर के खजराना क्षेत्र में बच्ची की मौत का मामला, सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

15

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक तीन महीने की बच्ची की टंकी में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया था, यह पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया बच्ची के सौतेले पिता ने उसको टंकी में डूबाकर हत्या करने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के खजराना मंदिर का है।

जहां एक परिवार तीन महीने की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुँचा था बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत होने की कहानी बताई गई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मर्ग क़ायम कर बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पड़ोसियों के बयान लिए तो एक बात सामने आई कि बच्ची का सौतेला पिता कालू आदतन अपराधी है और शराब पीने की उसकी आदत है, उसकी पत्नी भी दूसरी है और उसने भी दूसरी शादी की है, जिस पर शक गहरा गया और पुलिस ने कालू को हिरासत में लिया।

जिसके बाद उससे सख़्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची को टंकी में डूबोकर मार दिया और वह पत्नी पर श़क भी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कालू पर पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं, वह लूट के मामले में गिरफ़्तार हो चुका है जब बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था तब वह भी सीना तान अस्पताल में मौजूद था और उसके चेहरे पर किसी प्रकार का कोई गम नहीं था पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.