Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Politics: स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद? ईरान में परमाणु ठिकाने के पास जोरदार भूकंप, अमेरिकी हमले की आशंका के बीच बढ़ी हलचल Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र...

भरोसे में फिट, रिटर्न में हिट, ये हैं देश के टॉप 10 म्यूचुअल फंड्स, मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

68

शेयर बाजार में निवेश करना हर किसी के बस की बात नहीं होती, क्योंकि उसमें जोखिम बहुत होता है. इसलिए भारत में म्यूचुअल फंड काफी पॉपुलर हैं, क्योंकि शेयर बाजार में सीधे निवेश के मुकाबले ये थोड़ा आसान और कम जोखिम वाला विकल्प होता है. स्टॉक मार्केट में पहली बार निवेश करने वाले लोग भी म्यूचुअल फंड का ही सहारा लेते हैं. ऐसे में वो कौन से म्यूचुअल फंड हो सकते हैं, जिस पर लोग भरोसा भी कर सकें और वो रिटर्न भी बेहतर देते हों.

वैसे म्यूचुअल फंड में निवेश करना भी जोखिम भरा होता है, क्योंकि इसमें भी बाजार के ऊपर-नीचे जाने की वजह से रिटर्न के प्रभावित होने का रिस्क बना रहता है.इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वह निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या एक्सपर्ट से सलाह-मशविरा जरूर करें.

कितने तरह के होते हैं म्यूचुअल फंड?

म्यूचुअल फंड मुख्य तौर पर तीन तरह के ही होते हैं. इनमें एक होते हैं इक्विटी फंड, जो सारा पैसा शेयर बाजार में लगाते हैं. इनका रिस्क फैक्टर हाई होता है. दूसरे होते हैं डेट फंड, जो मुख्य तौर पर कंपनियों के डेट या बॉन्ड में ही पैसा लगाते हैं. ये काफी सुरक्षित होते हैं. इसके अलावा एक और होते हैं हाइब्रिड फंड या फ्लेक्सी फंड, जो इक्विटी और डेट दोनों तरह के इंस्ट्रूमेंट में पैसा लगाते हैं.

इसमें भी कई और वर्गीकरण होते हैं, जैसे इंडेक्स फंड जो किसी विशेष सेक्टर और अलग-अलग तरह के स्टॉक इंडेक्स में पैसा लगाते हैं. कई म्यूचुफल फंड गोल्ड और सिल्वर के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में पैसा जमा करते हैं, और उस पर लोगों को रिटर्न देते हैं.

भारत के टॉप-10 म्यूचुअल फंड

अगर भरोसेमंद, बेहतर रिटर्न देने वाले और अलग-अलग तरह की कैटेगरी के भारत के टॉप-10 फंड की लिस्ट बनाई जाए, तो उनमें नीचे बताए गए ये म्यूचुअल फंड शामिल होंगे. ईटी की रेटिंग में भी इन्हें अगस्त की टॉप-10 कैटेगरी में रखा गया था.

  • केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
  • मिराई एसेट लार्ज कैप फंड
  • पराग पारेख फ्लेक्सी कैप फंड
  • यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड
  • एक्सिस मिडकैप फंड
  • कोटक इमरजिंग इक्विटी फंड
  • एक्सिस स्मॉल कैप फंड
  • एसबीआई स्मॉल कैप फंड
  • एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड
  • मिराई एसेट हाइब्रिड इक्विटी फंड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.