Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लुका-छिपी खेल रही थी 11 साल की मासूम, कमरे में छिपने गई…और चिल्ला पड़ी, घरवालों को रोते हुए बताई कहानी

26

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आपराधिक मामलों के कारण बच्चियां और महिलाएं कहां और कब तक सुरक्षित हैं, इसका अंदाजा लगाना दिन ब दिन मुश्किल होता जा रहा है. महाराष्ट्र के जलगांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. 11 साल की मासूम अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी, जिस जगह पर वो छिपने के लिए गई, वहीं एक 40 साल के शख्स ने कमरे में बंद करके रेप की वारदात को अंजाम दिया.

बच्ची चीखती रही, लेकिन शख्स उसके साथ दरिंदगी करता रहा. शख्स ने बच्ची को धमकी जान से मारने की धमकी भी दी. उसने कहा कि अगर बच्ची ने उसकी इस करतूत के बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा. लड़की घर पहुंची और रो-रोकर सारी वारदात घरवालों को बताई, जिसके बाद पुलिस थाने में सिद्धार्थ वानखेड़े नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कमरे में ले जाकर मुंह दबाया और लाइट बंद की

बच्ची रोज की तरह घटना वाले दिन भी अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी. छिपने के लिए वो एक कमरे में गई, उसे कमरे में जाता हुआ देख आरोपी भी कमरे में घुस गया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसने लाइट भी बंद कर दी और बच्ची का मुंह दबाकर उसे चिल्लाने से रोका और रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने बच्ची को डराया उसकी वहीं जान से मारने की बात कही. घटना के बाद आरोपी पुलिस के डर से मुंबई भाग गया, लेकिन पुलिस की छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की सच्चाई लाने की कोशिश में लगी हुई है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. बच्ची की भी मेडिकल जांच कराकर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.