Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

केदारनाथ: MI-17 से गिरा क्रिस्टल हेलिकॉप्टर, रिपेयरिंग के लिए जा रहा था

29

केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एमआई-17 हेलिकॉप्टर से खराब हुए हेलिकॉप्टर ले जाते वक्त हादसा हो गया. पर्यटन अधिकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह सात बजे का है. सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर खराब क्रिस्टल हेलिकॉप्टर को लेकर जा रहा था. अचानक क्रिस्टल हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ने से MI-17 पर भी खतरा मंडराने लगा, जिसके पायलट ने खतरा भांपते हुए क्रिस्टल हेलिकॉप्टर की टोचन चेन तोड़कर उसे गिरा दिया.

पहाड़ों के बीच जमीन पर गिरने से हेलिकॉप्टर मलबे में तब्दील हो गया. घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है. हेलिकॉप्टर के मलबे को हटाया जा रहा है. राहत की खबर ये है कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, पर्यटन अधिकरी ने वीडियो जारी कर इस

पायलट ने दिया सूझबूझ का परिचय

घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर हेलिकॉप्टर गिरा है वह स्थान हेली थारू कैम्प के नजदीक है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. पर्यटन अधिकारी राहुल के मुताबिक, जब क्रिस्टल हेलिकॉप्टर असंतुलित हुआ तो MI-17 के पायलट ने सूझबूझ के चलते उसे सुनसान इलाके में गिरा दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम में मई माह में खराब हो गया था. उसे रेस्क्यू कर रिपेयर के लिए सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर के जरिए गौचर ले जाया जा रहा था. ऊंचाई से गिरने पर खराब हेलिकॉप्टर चकनाचूर हो गया.

हेलिकॉप्टर हादसे का वीडियो हुआ वायरल

हेलिकॉप्टर गिरने की घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक हेलिकॉप्टर दूसरे हेलिकॉप्टर को चेन की मदद से ले जाता दिख रहा है. अचानक टोचन चेन टूटने से नीचे वाला हेलिकॉप्टर तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा. हेलिकॉप्टर सीधे पहाड़ी के बीच हेली थारू कैम्प के नजदीक गिर गया. घटना से इलाके हड़कंप मच गया. सुबह-सुबह तेज धमाके से लोग घबरा गए. बताया जा रहा है कि अचानक बैलेंस न बनने के चलते इसकी टोचन चेन टूट गई और यह झतिग्रस्त हो गया. जमीन पर गिरकर चकनाचूर हुआ हेलिकॉप्टर, क्रिस्टल हेलिकॉप्टर बताया जा रहा है.

यात्रियों को ले जाते समय आई थी तकनीकी खराबी

केदारनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा दी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चार धामयात्रा के दौरान 24 मई को क्रिस्टल हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी. उस वक्त हेलिकॉप्टर को हेलीपैड से 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. हेलिकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे. सभी सकुशल हेलिकॉप्टर से उतार लिए गए थे. इसी क्रिस्टल हेलिकॉप्टर को शनिवार सुबह रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.