Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

पटना में ऑनर किलिंग! खंडहर मिलने आया था कपल, तभी पहुंच गया लड़की का भाई, बोतल से वारकर दोनों को मार डाला

68

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी-प्रेमिका को बोतल से मार-मार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. मामला बिहटा थाना क्षेत्र का है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. घटना कुंजवा गांव की बताई जा रही है. दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, कुंजवा गांव की निवासी प्रतिमा रानी का एक लड़के अवनीश कुमार उर्फ रोशन नाम के लड़के से लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

गुरुवार को रोशन अपने घर से किसी से बात करते हुए निकला था, लेकिन शुक्रवार सुबह तक वह अपने घर वापस नहीं आया. इसी बीच गांव में ये खबर फैल गई कि एक प्रेमी जोड़े का शव खंडहर से मकान में पड़ा हुआ है. घटना की खबर आग की तरह फैल गई.

भाई ने की हत्या

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि इस प्रेमी युगल के बीच लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक युवक लड़की को ट्यूशन पढ़ाने आता था. इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए. मृतक लड़की के भाई विशाल कुमार ने अपने घर के पास ही एक बने एक खंडहरनुमा मकान में दोनों को एक साथ देख लिया जिसके बाद वह गुस्से से भर गया. इसके बाद विशाल ने गुस्से में युवक के ऊपर बोतल से वार कर दिया और टूटी बोतल से ही गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपनी बहन की भी गला दबाकर हत्या कर दी. विशाल इसके पहले भी मृतक रोशन और बहन को इस बात को लेकर समझा चुका था. लेकिन दोनों ने उसकी बात नहीं मानी जिसके बाद आरोपी भाई ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

जांच में जुटी पुलिस

वही बिहटा थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों के बीच में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ट्यूशन पढ़ने के दौरान दोनों के बीच में प्रेम संबंध बने थे. इसके बाद रोशन को ट्यूशन पढ़ाने से हटा दिया गया था. फिर भी इन दोनों के बीच रिश्ते बने रहे. कल सूचना मिली कि लड़का घर से बात करते हुए निकला था लेकिन वापस नहीं निकल आया. इसके बाद रात में सूचना मिली कि एक मकान में दोनों के शव पड़े हुए हैं. इसके बाद जांच में सामने आया कि विशाल ने बोतल से वार करके उन्हें मार दिया है. विशाल ने पहले लड़के की गर्दन पर वार किया. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है. पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को भेजा गया है. साथ ही पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.