Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सागर में कंटेनर की चपेट में आए बाइक सवार सरपंच पति की हुई दर्दनाक मौत..

32

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे 44 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, बाइक में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी युवक बम्होरी हुड्डा ग्राम पंचायत के सरपंच का पति था नेशनल हाईवे 44 पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं,आपको बता दें की राजोआ गांव के पास एक कंटेनर पलट गया था जिसकी वजह से हाईवे पर दोनों तरफ के वाहन एक तरफ से ही सड़क से आ जा रहे थे।

एक तरफ से आ रहे कंटेनर को नहीं देख पाए निजाम 

सरपंच पति निजाम सिंह अपने गांव जा रहे थे रोड़ क्रॉस करते समय उन्होंने एक तरफ से आने वाले वाहन को तो देखा लेकिन दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों को नहीं देख पाए और हादसे का शिकार हो गए।

कंटेनर की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

बाइक के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई निजाम सिंह की पत्नी वर्तमान में बम्होरी हुड्डा ग्राम पंचायत की सरपंच हैं, घटना की जानकारी मिलने के बाद बांदरी थाना क्षेत्र की राजवांस चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.