Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jajwalyadev Lok Mahotsav: कृषि और कला का अद्भुत संगम है जाज्वल्यदेव महोत्सव- मंत्री खुशवंत साहेब Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के 3 जवानों समेत 4 की मौत Noida Double Death Case: वैलेंटाइन डे पर कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, मर्डर या सुसाइड? Muslim Girl Tamanna Kawad Yatra: हरिद्वार से कांवड़ ला रही मुस्लिम लड़की तमन्ना, बिजनौर में हुआ भव्य... Asaduddin Owaisi: वंदे मातरम् विवाद पर बोले ओवैसी- 'किसी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए' Assam Highway Airstrip: असम में हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, सेना ने दिखाया अपना दम मुंबई: मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से 1 की मौत, कई गाड़ियां चकनाचूर Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम...

सौतेले पिता ने बेटी को दबोचा… साथी के साथ मिलकर किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

19

उत्तर प्रदेश के बरेली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले के सीबीगंज इलाके में सौतेले पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर बेटी से रेप करने की कोशिश की. बेटी ने इसका विरोध किया तो उसे पीट दिया. वह उनसे बचकर अपनी मां के पास आ गई. आरोपियों ने बेटी और उसकी मां की भी पिटाई लगा दी. पीड़ित मां-बेटी ने शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. पीड़िता का आरोप है कि उसके सौतेले पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे और उसकी मां को पीटा. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है. उसकी मां ने दूसरी शादी की थी. पहले पति से उसका तलाक हो गया था.

रेप की नीयत से सौतेले पिता ने दबोचा

सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का तलाक हो गया था. उनके पहले पति से दो बेटे और एक बेटी है. तलाक के बाद एक बेटे को उसका पहला पति अपने साथ ले गया. एक बेटा व बेटी उसके साथ रहते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर महिला ने दूसरा निकाह कर लिया. आरोप है कि उसका सौतेला पिता उस पर गलत नजर रखने लगा. इस दौरान वह एक धर्मस्थल पर गई थी, तभी वहां उसका सौतेला पिता अपने साथी के साथ आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए.

मां-बेटी को पीटा

पीड़िता जैसे तैसे आरोपियों से बचकर अपने घर पहुंची. आरोप है कि घर पर आकर उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. जब बेटी अपनी मां को लेकर आरोपी के घर विरोध जताने पहुंची तो दोनों की पिटाई की गई. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है. पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की है. सभी आरोपी अभी फरार. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.